CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की अधिसूचना जारी...छत्तीसगढ़ की 7 सीटों के लिए नामांकन आज से शुरू

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की अधिसूचना जारी...छत्तीसगढ़ की 7 सीटों के लिए नामांकन आज से शुरू
Share

 रायपुर: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन की अधिसूचना जारी हो गई है।  इसके साथ ही तीसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार 12 अप्रैल से शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों के प्रत्याशी शुक्रवार से अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

 लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी हो गई है।  इसी के साथ तीसरे चरण के तहत छत्तीसगढ़ की सात सीटों रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा, जांजगीर चांपा और रायगढ़ लोकसभा सीट के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।  आज से तीसरे चरण के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक दाखिल कर सकेंगे। तीसरे चरण के तहत नामांकन भरने की आखिरी तारीख 19 अप्रैल है. नामांकन पत्रों की जांच 20 अप्रैल को होगी. नाम वापसी की तिथि 22 अप्रैल है।

छत्तीसगढ़ में होगा तीन चरणों में चुनाव: छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर तीन चरणों में मतदान होगा. पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा क्षेत्र में मतदान होगा। इसके बाद दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को होगा। छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के तहत 7 मई को वोटिंग होनी है। इस दिन प्रदेश की 7 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जायेंगे।



Share

Leave a Reply