CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

अब सेंट्रल पूल में जमा होगा 24 लाख मीट्रिक टन चावल, पुराने बारदानों को केंद्र ने दी मंजूरी

अब सेंट्रल पूल में जमा होगा 24 लाख मीट्रिक टन चावल, पुराने बारदानों को केंद्र ने दी मंजूरी
Share

रायपुर। आख़िरकार केंद्र सरकार ने सेंट्रल पूल के लिए छत्तीसगढ़ का चावल पुराने बारदानों में लेने की अनुमित दे दी है। बताया गया है कि केंद्र सरकार ने राज्य शासन को जारी पत्र में यह सूचना दी है। इसके साथ ही अब केंद्र और राज्य के बीच यहां के चावल को लेने का विवाद पूरी तरह समाप्त हो गया है।

43 लाख गठान बारदाने में चावल
बताया गया है कि केंद्र ने राज्य को 43 लाख गठान पुराने बारदानों में चावल देने की अनुमति प्रदान की है। इतनी संख्या में पुरानेे बारदानें सरकार के पास उपलब्ध हैं। केंद्र की अनुमति के बाद राज्य का चावल एफसीआई में जमा कराने की राह आसान हो गई है। खाद्य विभाग के विशेष सचिव मनोज कुमार सोनी का कहना है कि अब जल्द ही एफसीआई को पुराने बारदाने में चावल जमा कराने का काम शुरू होगा।
केंद्र सरकार ने सेंट्रल पूल के लिए छत्तीसगढ़ से 24 लाख मीट्रिक टन चावल लेने की मंजूरी दी थी, लेकिन राज्य के पास नए बारदानों की कमी होने के कारण एफसीआई को चावल जमा करने में दिक्कतें आ रही थीं। राज्य ने केंद्र से आग्रह किया था कि वह पुराने बारदानों में चावल जमा कराने की अनुमति प्रदान करे। कई बार आग्रह करने व पत्र लिखने के बाद भी इसकी मंजूरी नहीं मिली थी। दूसरी ओर एफसीआई ने भी केंद्र सरकार को पत्र लिखकर पुराने बारदानों में चावल लेने पर सहमति जताई थी।
 



Share

Leave a Reply