BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अब भक्त कर सकेंगे माँ बम्लेश्वरी के ऑनलाइन दर्शन, जानिए इससे जुडी पूरी खबर

 अब भक्त कर सकेंगे माँ बम्लेश्वरी के ऑनलाइन दर्शन, जानिए इससे जुडी पूरी खबर
Share

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ से एक खबर सामने आ रही है की इस बार भक्त मां के दर्शन ऑनलाइन कर सकेंगे। मौजूदा स्थिति को देखते हुए ट्रस्ट ने भक्तों से संयम की अपील की है। ट्रस्ट के मंत्री नवनीत तिवारी ने बताया की इस पर्व में ज्योति कलशों की संख्या ऊपर मंदिर में 4700 एवं निचे मंदिर में 700 कलश प्रज्वलित किये जायेंगे। माता की पूजा अर्चना के लिए सेवादार,पुजारी व पर्व के लिए बाहर से बुलाये पंडित एवं आचार्य ही सेवा करेंगे।

पढ़िए ये खबर-
ज्ञात हो की दर्शनार्थियों के मंदिर में प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है आपको बता दे की जानलेवा कोरोना वायरस देश और दुनिया में फैल चुका है।​ जिसके चलते भारत के अलग-अलग राज्यों में नियमों को सख्ती से लागू किया जा रहा है। स्कूल, कॉलोजों और सिनेमा हॉल सहित अन्य जगहों को बंद करने के आदेश जारी करने के बाद अब डोंगरगढ़ में दर्शनार्थियों के मंदिर में प्रवेश पर भी रोक लगा दी है। चैत्र नवरात्र पर्व का आज पहला दिन है। मां बम्लेश्वरी मंदिर में नवरात्र पर्व की तैयारी पूरी कर ली गई है। आज देर शाम मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था की ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। कोरोना वायरस के चलते नवरात्र पर्व पूजा-पाठ, यज्ञ हवन व धार्मिक आयोजन तक ही सीमित रहेगा। इसके लिए मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट ने विशेष व्यवस्था की है।



मंत्री नवनीत तिवारी ने बताया की प्रथम दिन ज्योति कलश पूजन का कार्यक्रम होगा। पूर्व निर्धारित समय पर ट्रस्ट के कर्मचारी स्वयं संकल्प लेंगे तथा ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर के सभी कर्मचारी 11 दिनों तक स्थाई रूप से ऊपर मंदिर एवं नीचे मंदिर में ही रहेंगे वे अपने घरों को नहीं जा सकेंगे ऐसा कोरोना वायरस के चलते सुरक्षा को देखते हुए फैसला लिया गया है। वहीं कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने मंदिर को सेनेटाइज किया जायेगा।


Share

Leave a Reply