CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ में अब कोई नहीं रहेगा अनपढ़, ”उल्लास साक्षरता केंद्र” से 10 लाख लोग एक साथ होंगे साक्षर

छत्तीसगढ़ में अब कोई नहीं रहेगा अनपढ़, ”उल्लास साक्षरता केंद्र” से 10 लाख लोग एक साथ होंगे साक्षर
Share

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में आने वाले कुछ समय में कोई भी अनपढ़ नहीं रहेगा. प्रदेश को लोगों को साक्षर बनाने छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने एक लाख उल्लास साक्षरता केंद्र का शुभारंभ किया. इसके अंतर्गत 10 लाख असाक्षरों को अक्षर ज्ञान से परिचित कराकर साक्षर बनाया जाएगा. सीएम साय ने अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर छत्तीसगढ़वासियों को ये भेंट दी.

इन साक्षरता केंद्रों को संचालित करने के लिए शिक्षा विभाग ने राज्य साक्षरता मिशन के जरिए एक लाख स्वयं सेवी शिक्षक चयनित किए है. स्वयं सेवी शिक्षक अपने अपने साक्षरता केंद्र में 10 असाक्षरों को अक्षर ज्ञान से परिचित कराकर साक्षर बनाएंगे.

सिर्फ डिग्री और नौकरी के लिए नहीं शिक्षा

इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि शिक्षा विकास का मूल मंत्र है. मनुष्य को किसी भी क्षेत्र में विकास करना है तो शिक्षा बहुत जरूरी है. शिक्षा प्राप्त करके डिग्री हासिल करना और सरकारी नौकरी प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि मनुष्य को किसी भी क्षेत्र में चाहे वह व्यापार, समाज सेवा है या राजनीति का क्षेत्र हो सभी के लिए शिक्षा जरूरी है.

सीएम ने बताया- क्यों जरूरी है पढ़ना लिखना

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा यह देश शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अग्रणी रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय साक्षरता मिशन का काम अच्छा हो रहा है. मुख्यमंत्री साय ने अपने अनुभव को साझा करते हुए दो-तीन उदाहरण बताए, जिसमें उन्होंने असाक्षर लोगों के साथ होने वाली घटनाओं का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि यदि वे साक्षर होते तो ऐसे धोखाधड़ी से बच सकते थे. इसलिए सभी असाक्षर लोगों को साक्षर होना अति आवश्यक है.

सीएम साय ने बागबाहरा की नव साक्षर शांति देवी ठाकुर का किया सम्मान

सीएम साय ने शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि दुनिया में शिक्षा एक ऐसी चीज है जो बांटने से बढ़ती है. हमारे आसपास जितने भी असाक्षर लोग है उनको साक्षर करना है. हम लोगों ने 10 लाख लोगों को साक्षर करने का बीड़ा उठाया है. इस लक्ष्य से अधिक लोगों को कर पाएंगे तो और अच्छा होगा. सीएम ने कहा महासमुंद जिले के बागबाहरा निवासी नव साक्षर शांति देवी ठाकुर जिनके हाथ नहीं है.वह साक्षर होकर पांव से लिखती है.उनकी लिखावट भी बड़ी अच्छी है.यह देखकर हमें बड़ी खुशी हो रही है.

सीएम साय ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की. उन्होंने कहा शिक्षा के नवाचारी सोच के तहत पूरे देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू किया है. पीएम की मंशानुसार हमारी सरकार ने भी छत्तीसगढ़ में नई शिक्षा नीति को लागू कर दिया है. छत्तीसगढ़ के 211 स्कूल पीएम श्री योजना के तहत संचालित किए जा रहे हैं.



Share

Leave a Reply