अब महासमुंद जिले में भी लॉकडाउन का आदेश हुआ जारी, देखे कब से कब तक लगेगा
महासमुंद, छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, हालात को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया है। इसी बीच खबर आई है कि महासमुंद जिला प्रशासन ने नगरीय क्षेत्र में 25 से 31 जुलाई 2020 तक टोटल लॉकडाउन का आदेश जारी किया है। इस दौरान आम जरूरत की चीजों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी। बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर कलेक्टर ने यह फैसला लिया है।
READ ALSO:-रक्त में इंसुलिन बढ़ाने का काम करता है पपीता, इन लोगों को करना चाहिए नियमित सेवन




