CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

अब इस जिले में होगी आरटीपीसीआर जांच, 24 घंटे में मिल जाएगी रिपोर्ट

अब इस जिले में होगी आरटीपीसीआर जांच, 24 घंटे में मिल जाएगी रिपोर्ट
Share

कांकेर। कोरोना वायरस (कोविड-19) की आरटीपीसीआर जांच के लिए हमें अन्य जिलों पर आश्रित रहना नहीं पड़ेगा, अब कांकेर जिले में ही आरटीपीसीआर की जांच होगी तथा 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट भी प्राप्त हो जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जे.एल. उईके ने बताया कि भारतीय चिकित्सक अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) नई दिल्ली ने कांकेर जिले के नव निर्मित वायरोलाॅजी लैब में कोविड-19 की आरटीपीसीआर जांच करने का अनुमोदन कर दिया है अर्थात अब कांकेर के ही वायरोलाॅजी लैब में आरटीपीसीआर सेम्पल की जांच होगी।
मेडिकल काॅलेज कांकेर के लिए वर्तमान में प्रस्तावित भवन ग्राम नांदनमारा के जीएनएम नर्सिंग प्रशिक्षण केन्द्र में 2 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से वायरोलाॅजी लैब बनाया गया है। जिसमें कोविड-1़9 की आरटीपीसीआर जांच के लिए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाऐं उपलब्ध कराई गई है, साथ ही मानव संसाधन भी उपलब्ध कराए गए हैं। डाॅ. उईके ने बताया कि नव निर्मित वायरोलाॅजी लैब में 30 अप्रैल से आरटीपीसीआर जांच प्रारंभ कर दी जाएगी। इस वायरोलाॅजी लैब में प्रतिदिन 500 सेम्पल जांच करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि अभी तक कांकेर जिले के सभी आरटीपीसीआर सेम्पल जांच के लिए मेडिकल काॅलेज जगदलपुर भेजा जाता था, लेकिन अब कांकेर में वायरोलाॅजी लैब की स्थापना हो जाने से आरटीपीसीआर की जांच यहीं हो जाएगी तथा रिपोर्ट भी जल्दी प्राप्त होगी।
 



Share

Leave a Reply