अब छ. ग. के इस बीजेपी सांसद को किया गया होम क्वारंटाइन
दुर्ग। बीजेपी सांसद विजय बघेल को होम क्वारंटाइन किया गया है, जानकारी मिली है कि उनके निवास पर दो दिनों तक पार्षदों की बैठक हुई थी। इस बैठक में भिलाई नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष भी शामिल हुए थे, नेता प्रतिपक्ष की सास की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जिसके बाद स्वास्थ विभाग ने यह फैसला लिया है।





