CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

अब वाट्सएप हैक कर रहे हैं शातिर, ऐसे बना रहे हैं शिकार, बिल्कुल भी मत करें ये काम

अब वाट्सएप हैक कर रहे हैं शातिर, ऐसे बना रहे हैं शिकार, बिल्कुल भी मत करें ये काम
Share

 रायपुर। राजधानी रायपुर में साइबर ठगी के कई मामले सुने होंगे, लेकिन अब वाट्सएप हैक करने का मामला सामने आया है। शहर की पंडरी स्थित एक कालोनी सहित तीन अलग-अलग कालोनियों से 15 लोगों ने वाट्सएप हैक की शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस ने इसको लेकर अलर्ट किया है। कुरियर कंपनी की आड़ में लोगों को काल कर काल डायवर्ट कर मोबाइल नंबर हैक कर लोगों को बल्क में ठगी का शिकार बना रहे हैं। जानकारी के अनुसार चर्चित आनलाइन वेबसाइट जिनसे लोग ज्यादातर खरीदी करते हैं। उन वेबसाइटों से ग्राहकों का डेटा लीक हो रहा है। ठग एक कालोनी को ही टारगेट कर रहे हैं। लीक डेटा से प्राप्त मोबाइल नंबर पर ठग फोन कर मोबाइल धारक को कुरियर आने का झांसा देते हैं।

-ऐसे करते हैं ठगी शिकार

फोन धारक द्वारा कुरियर से सामान नहीं मंगाए जाने के लिए कहने पर ठग द्वारा कैंसिल करने और कंफर्मेशन करने के लिए एक नंबर डायल करने के लिए कहते हैं। नंबर डायल करवाने के बाद काल डायवर्ट कर हैक कर उसके वाट्सएप को अपने मोबाइल में इंस्टाल कर मोबाइल धारक के डीपी प्रोफाइल की फोटो का उपयोग कर परिचितों से पैसे की मांग करते हैं। इस तरह लोग ठगे जाते हैं।

वाट्सएप में लगाते हैं प्रोफाइल

लोगों का मोबाइल हैक करने के बाद फोनधारकों के वाट्सएप से उनके डीपी प्रोफाइल को चुरा कर नए नंबर में लगा लेते हैं। इसके बाद उस मोबाइल धारक के फोन बुक में जो मोबाइल नंबर होते हैं उसे क्लोनिंग कर स्टोर कर लेते हैं।

स्वर्ण भूमि के रहवासियों ने की एक साथ शिकायत

स्वर्ण भूमि में रहने वाले लोगों ने साइबर सेल में शिकायत की है। उन्होंने बताया कि कुरियर के नाम से फोन आया था, इसके बाद कैंसिल करने के नाम पर एक नंबर में फोन करवाया गया, जिसके बाद वाट्सएप हैक हो गया। अब उनके परिचितों से पैसे की मांग की जा रही है।

-रायपुर साइबर प्रभारी गौरव तिवारी ने कहा

रायपुर साइबर प्रभारी गौरव तिवारी ने कहा, कुरियर कंपनी से मोबाइल डेटा लीक हो रहे हैं, जिसकी वजह से एक ही कालोनी के लोगों के पास फर्जी कुरियर के नाम से फोन आ रहे हैं। शिकायत के बाद सभी को अलर्ट किया गया है। वहीं, बिना कुरियर मंगवाए अगर किसी का फोन आता है तो उसे किसी तरह की जानकारी न दें।

ऐसे करते हैं ठगी

: पहले तो कुरियर आने का फोन करते हैं। जब फोनधारक द्वारा किसी भी तरह का कुरियर मंगवाने से मना कर देता है तो ठग कुरियर को कैंसिल करने के लिए स्टार 401 स्टार के बाद 10 अंकों का मोबाइल नंबर डायल करने के लिए कहता है।

-मोबाइल का काल डायवर्ट हो जाता है

बताए अनुसार नंबर पर मोबाइल धारक नंबर डायल करता है तो वैसे ही उनका मोबाइल का काल डायवर्ट हो जाता है। मोबाइल धारक के नंबर को किसी दूसरे नंबर पर ट्रांसफर करने कंफर्मेशन आता है, इस दौरान ठग के दूसरे साथी द्वारा नंबर को हैक कर लिया जाता है।

ऐसे बचें

– अगर आपने कोई बुकिंग नहीं की है और कोई इस तरह काल कर सामान बुक करने की बात कहे तो साफ मना कर दें।

– बार-बार काल करके सामान लेने को कहा जाए, तो उससे आर्डर आइडी मांगें और उक्त कंपनी कस्टमर केयर से क्रासचेक करें।

– समय रहते उस कंपनी को और पुलिस में भी शिकायत दे सकते हैं।

– ठगी के शिकार हो गए हैं तो फौरन 1930 पर काल करें। या फिर cybercrime.gov.in पर जाकर शिकायत दर्ज कराएं।



Share

Leave a Reply