गणेश उत्सव संबंधित आदेश को संशोधित करने की मांग NSUI ने की, विधायक विकास उपाध्याय को सौपा ज्ञापन
रायपुर| एनएसयूआई के जिला कार्य. अध्यक्ष विनोद कश्यप ने रायपुर कलेक्टर एवं विधायक विकाश उपाध्याय को ज्ञापन सौंपकर कर कोरोना संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम को देखते हुए गणेश उत्सव के सम्बंध में ज़ारी आदेश के कंडिका क्रमांक 3 और 12 को संशोधित करने की माँग की है।
कार्य. अध्यक्ष विनोद कश्यप ने बताया की जिला प्रशासन ने आमजनों की आस्था का ख्याल रखते हुए विभिन्न नियमो की अनुमति दी है, जो स्वागत योग्य है. परंतु इसी क्रम में कंडिका क्रमांक 3 में उल्लेख है की यदि किसी गणेश समिति के पास अगर 5000 वर्गफ़िट की ज़मीन उपलब्ध नहीं है वह समिति भगवान गणेश की पूजा के लिए सरकार के नियम के तहत योग्य नहीं होगी ऐसी स्थिति में मेंन रोड के समीप मूर्ति स्थापित करने वाली समितियां 5000 वर्ग फ़ीट जमीन कहां से लाएंगी.. राजधानी रायपुर में आधी से अधिक समितियां मूर्ति रोड के समीप स्थापित किया करती हैं.. जैसे महादेव घाट ,रायपुरा चौक ,अश्वनी नगर, लाखेनगर चौक ,पुरानी बस्ती, कंकाली पारा, सदर बाजार, गोल बाजार, बूढा पारा, तात्यापारा ,आजाद चौक, राठौर चौक, स्टेशन चौक, खमतराई , पंडरी , जैसे प्रमुख जगहों पर पिछले 3 दशक से लगातार मूर्ति स्थापित करती आईं हैं, ऐसी स्थिति में कंडिका क्र.3 को संशोधित किया जाए।
कंडिका क्र.12 को संशोधित करने की भी मांग..
रायपुर कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कंडिका क्र.12 में अगर कोई व्यक्ति दर्शन या पूजा के दौरान कोरोना संक्रमित हो जाता है तो इसकी जिम्मेदारी समिति की होगी!
कलेक्टर महोदय यदि कोई व्यक्ति किसी और जगह से संक्रमित हो और उसके पश्चात किसी पंडाल में चले आता है, तो क्या उसकी जिम्मेदारी पूरी समिति की होगी.. अतःकलेक्टर महोदय से निवेदन है कि इस कंडिका क्र.12 को संशोधित कर नये नियम निर्देशित करे ताकि समितियो को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े.
इस आदेश के बाद कार्य.अध्यक्ष विनोद कश्यप से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि शहर के कई इलाक़ों में गणेश समितियों के पास इतनी पर्याप्त जगह ना होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
वही बात करे कंडिका क्रमांक 12 की बात करे तो देश भर मे गणेश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, परन्तु इस वर्ष कोरोना महामारी ने लोगों की आस्था में भी ख़लल डाल रखा है ऐसे समय मे लोगों की आस्था को देखते हुए गणेश उत्सव मनाए जाने के निर्णय में इस आदेश ने समिति के लोगों को चिंता बड़ा रखी है.
विकास उपाध्याय ने दिया आश्वासन
अध्यक्ष विनोद कश्यप द्वारा ज्ञापन सौंपते हुए जिला प्रशासन से निवेदन की है कि (कंडिका क्र.3) एवं (कंडिका क्र.12) को संशोधित किया जाए. संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने जिला प्रशासन से बात कर जल्द से जल्द नियमों को संशोधित कराने का आश्वासन दिया है.




