CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

गंगा जल और नींबू मिर्च लेकर DEO कार्यालय पहुंची एनएसयूआई...4 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

गंगा जल और नींबू मिर्च लेकर DEO कार्यालय पहुंची एनएसयूआई...4 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
Share

 रायपुर : जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को एनएसयूआई प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल जी के नेतृत्व मे बिना मान्यता संचालित स्कूल पर किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं होने के विरोध में प्राइवेट स्कूल पर लगाम लगाने हेतु एनएसयूआई ने रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी DEO कार्यालय पहुंच कार्यालय का गंगा जल से छिड़काव और नींबू मिर्च से नजर उतार डीईओ के सद्बुद्धि की कामना किया है।और डीईओ को 4 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है ।

हेमंत पाल का कहना है लगातार रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी मौन है प्राथमिक शिक्षा देने वाले गैर-मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों एवं मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है ।

ऐसे गैर मान्यता स्कूलों पर कोई करवाई नही किया जा रहा है एनएसयूआई लगातार डीईओ से मिलकर बात कर रहे है लेकिन डीईओ अधिकारी द्वारा सिर्फ रिमाइंडर दिया जा रहा है.

ऐसे स्कूल जिसे मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों को दिनांक 18जून तक बंद कराने का काम कर या मान्यता दे अथवा RTE अंतर्गत रेगुलाइज्ड कराने के सम्बंध में विनिश्चय प्रदान करने हेतु करवाई करे।

एनएसयूआई ने आरोप लगाया की राजधानी में गली मोहल्ले में केपीएस के अनेक गैर मान्यता स्कूल चलाया जा रहा है एनएसयूआई लगातार इसकी सूचना कारवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को देते रहा है पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कोई कारवाई नही किया जाता है जिसके लिए आज गंगा जल और नींबू मिर्च लेकर DEO कार्यालय पहुंचे है डीईओ की सद्बुद्धि के लिए कामना किया है. अगर स्कूल खुलने तक ऐसे गैर मान्यता स्कूलों को मान्यता नहीं मिला तो एनएसयूआई ऐसे स्कूलों पर तालाबंदी करेगी

आंदोलन में एनएसयूआई के प्रदेश सचिव कुणाल दुबे, मोनू तिवारी, वाइस चेयरमैन पुनेश्वर लहरे, विधानसभा अध्यक्ष अनुज शुक्ला , जिला महासचिव गावेश साहू , विकाश पांडे ,रजत ठाकुर,शुभम शर्मा, विधानसभा उपाध्यक्ष मनीष बांधे , अंकित बंजारे ,तनिष्क मिश्रा, हिमांशु तांडी, अभिनव बांधे आदि उपस्थित थे ।



Share

Leave a Reply