नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1784 पहुंची, अब तक 933 स्वस्थ हो चुके है, 842 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1784 पहुंची, अब तक 933 स्वस्थ हो चुके है, 842 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी
Share

रायपुर | छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों का आकड़ा अब 1700 के पार पहुंच चुका है। 16 जून मंगलवार को 102 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है, वहीं दिनभर में 31 नये मरीजों की पहचान भी की गई है। जिसके बाद राज्य में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1784 हो गई है, जिनमें अब तक 933 मरीज पूरी तरह स्वस्थ भी हो चुके है, वहीं कुल 09 की मौत भी हुई है। वर्तमान में 842 सक्रिय मरीजों का इलाज जारी है। 

स्वास्थ्य  विभाग द्वारा कल शाम 6 बजे जारी किए गए  बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक कोरोना वायरस के कुल 110062 संभावित लोगों का सैंपल लेकर जांच किया गया है, जिनमें 1784 लोग संक्रमित पाये गये। इनमें अब तक कुल 934 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज भी कर दिए गए है, हालांकि अब तक कुल 09 लोगों की जानें भी जा चुकी है। राज्य में कल 102 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया, जबकि 31 नये मरीज मिले। सभी को ईलाज हेतु अस्पताल में दाखिल कर दिया गया है। ये मरीज क्रमश: जिला बलौदाबाजार से 12, कोरबा 05, दुर्ग 04, राजनांदगांव व नारायणपुर 02-02, रायपुर, कवर्धा, कोरिया, बिलासपुर, महासमुंद व बालोद से 01-01 मिले है।  
 


Share

Leave a Reply