CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

दावा-आपत्ति 9 मार्च तक

दावा-आपत्ति 9 मार्च तक
Share

बिलासपुर । नगर तथा ग्राम निवेश की ओर से कोटा विकास योजना 2031 का प्रारूप तैयार किया गया है। इस प्रस्ताव पर आमजन की आपत्ति व सूझाव के लिए नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम की धारा 18 (1) के अंतर्गत प्रकाशन 08 फरवरी को नगर पंचायत कोटा बिलासपुर में किया गया है। जिसकी प्रदर्शनी 09 मार्च तक प्रदर्शनी स्थल आयुक्त कार्यालय बिलासपुर संभाग, कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर, संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय बिलासपुर, नगर पंचायत कार्यालय कोटा बिलासपुर में आयोजित की गई है। आमजन अपनी आपत्ति और सुझाव इन स्थलों पर प्रदर्शनी 09 मार्च तक कार्यालयीन दिवसों में लिखित में प्रस्तुत कर सकते हैं। 30 दिवस की अवधि के उपरांत छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की धारा 17 क के अंतर्गत शासन की ओर से गठित विकास योजना समिति की ओर से सुनवाई की जाएगी। जिसकी सूचना आपत्तिकर्ता, सुझाव देने वाला को अलग से दी जाएगी। कोटा निवेश क्षेत्र में सम्मिलित 15 ग्रामों का कुल क्षेत्रफल 7393.39 हेक्टेयर है। जिसके लिए कोटा विकास योजना 2031 का प्रारूप तैयार किया गया है। जिसमें वर्ष 2031 के लिए 1 लाख जनसंख्या अनुमानित की गई है। जिसमें आवासीय क्षेत्र लगभग 764.23 हेक्टेयर प्रस्तावित किया गया है। वाणिज्यिक क्षेत्र 56.06 हेक्टेयर, मिश्रित क्षेत्र 13.71 हेक्टेयर, औद्योगिक 95.65 हेक्टेयर, सार्वजनिक और अर्धसार्वजनिक 115.93 हेक्टेयर, आमोद-प्रमोद 206.78 हेक्टेयर, यातायात 443.45 हेक्टेयर प्रस्तावित कर कुल विकसित क्षेत्र लगभग 1695.81 हेक्टेयर है।



Share

Leave a Reply