CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : जिले में स्थित शासकीय ईवीपीजी कालेज की वेबसाइट में अपलोड की गई आपत्तिजनक सामग्री, जाँच में जुटी पुलिस

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : जिले में स्थित शासकीय ईवीपीजी कालेज की वेबसाइट में अपलोड की गई आपत्तिजनक सामग्री, जाँच में जुटी पुलिस
Share

 कांकेर | इंटरनेट का दुरुपयोग कर शरारती तत्व आए दिन कुछ न कुछ अवांछित हरकतें करते रहते हैं। साइबर क्राइम से जुड़ कर ऐसा ही मामला सामने आया है। इस बार उच्च शिक्षा में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बनाई गई वेबासाइट की हैकिंग कर एक नया कारनामा किया गया है। अज्ञात शख्स ने शासकीय ईवीपीजी कालेज की वेबसाइट को हैक कर उसमें आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट कर दी। जानकारी मिलने से सकते में आए कालेज प्रबंधन ने तत्काल वेबसाइट लाक करायाए ताकि हैकर्स कोई और बड़ी छेडख़ानी या दुरुपयोग न कर सके।

लाकडाउन में आनलाइन गतिविधियां बढऩे के साथ साइबर क्राइम से संबंधित अनेक मामले सामने आते रहे। इसके साथ ही लोगों की अजागरुकता का लाभ उठाने अनेक स्थानों में हैकर्स के सक्रिय होने की भी जानकारियां आती रहीं। इसी क्रम में पहली बार जिले की सबसे बड़ी उच्च शिक्षण संस्था शासकीय ईवीपीजी कालेज की वेबसाइट पर हैकर्स का हमला हुआ है। महाविद्यालय की वेबसाइट जीईवीपीजीकेआरबी डाट एसी डाट इन को किसी ने हैक करके मुख्यपृष्ठ पर कुछ आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट कर दी थी। सुरक्षागत कारणों से वेबसाइट कुछ घंटों के लिए बंद करना पड़ा। वेबसाइट हैक करने के साथ ही हैकर ने उसमें आपत्तिजनक पोस्ट भी कर दी। वेबसाइट हैक होने और उसमें अवांछित पोस्ट किए जाने की सूचना मिलते ही कालेज प्रबंधन में हड़कंप मच गया। सुबह करीब नौ बजे इस बात की जानकारी कालेज प्रबंधन को मिली, जिसके बाद तत्काल वेबसाइट को लाक कराया गया, ताकि उसमें हैकर्स कोई और बाधा न पहुंचा सके या कालेज से संबंधित डाटा में किसी प्रकार की बड़ी या गंभीर छेडख़ानी न की जा सके।
 


Share

Leave a Reply