राजधानी रायपुर के रजिस्ट्री कार्यालय में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कार्यालय सील करने कलेक्टर से मिले अधिकारी-कर्मचारी
रायपुर | राजधानी में सब रजिस्ट्रार आरएल साहू कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई है। उन्हें जीवन रक्षक उपकरण पर रखा गया है, उनका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इसके बाद आज एक बड़ी बैठक रजिस्ट्री कार्यालय में बुलाई गई, जिसके बाद कार्यालय को सील करने को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। रजिस्ट्री कार्यालय के कर्मचारी और अधिकारी कलेक्टर से मिलकर मिलने पंजीयन कार्यालय को कन्टेनमेंट जॉन घोषित करने की मांग की है। इस विषय पर कलेक्टर ने अब तक निर्णय नहीं लिया है। जानकारी के मुताबिक सब रजिस्ट्रार आरएल साहू के कमरे को सील कर दिया गया है।





