राजधानी के मंगलबाजार कंटेनमेंट जोन पहुंचकर अधिकारियों ने भ्रमण के दौरान किया निरीक्षण
रायपुर। मंगलबाजार कंटेनमेंट जोन में प्रशासन की ओर से सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। शनिवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर जोन क्रमांक-5 के इंसीडेंट कमांडर संदीप अग्रवाल, सीएसपी पुरानी बस्ती मनीष ध्रुव, जोन कमिश्नर चंदन शर्मा सहित स्वास्थ्य अमले ने कंटेनमेंट जोन मंगल बाजार का पैदल निरीक्षण किया। साथ ही सभी नागरिकों को घर पर रहने की समझाइश दी। इस क्षेत्र की सभी दुकानें भी बंद कराई गई। नगर निगम की ओर से कंटेनमेंट जोन में नियमित रूप से सैनिटाइजेशन और सफाई और आवश्यक प्रबन्ध किए गए हैं। नगर निगम इस पूरे क्षेत्र की कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए हाईटेक तरीके उपयोग में ला रहा है। साथ ही घर-घर जाकर सर्वेक्षण कर संभावित मरीजों की पड़ताल भी की जा रही है।




