अधिकारियों ने व्यपिरियों से 125 क्विंटल धान जब्त किया , जाने कारण...
कांकेर : एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग के अधिकारियों के संयुक्त दल ने चार व्यापारियों से 125.6 क्विंटल धान जप्त किया है। उन पर मंडी अधिनियम के अंतर्गत कारवाई की गई है।
एसडीएम डॉ. कल्पना धु्रव ने बताया कि स्टॉक का मिलान नहीं होने के कारण बेवरती के व्यापारी से 26 क्विंटल, फुटकर लायसेंस नवीनीकरण के बिना धान खरीदे जाने पर सारवण्डी के व्यापारी से 24 क्विंटल, स्टॉक मिलान नहीं होने के कारण पुसवाड़ा के व्यापारी से 72.40 क्विंटल और स्टॉक पंजी नहीं होने के कारण ठेलकाबोड़ के व्यापारी से 3.20 क्विंटल धान की जप्ती किया गया है ।




