बड़ी खबर : राजधानी के सेजबहार थाना क्षेत्र में हुई वृद्धा की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा के बाद पुलिस ने दर्ज किया हत्या का प्रकरण
रायपुर | राजधानी रायपुर के सेजबहार थाना अंतर्गत ग्राम छछानपैरी में एक वृद्धा की हत्या कर दी गई। मृतका का शव उसी के घर के खाट में नग्न अवस्था में पड़ा मिला। मृतका के शरीर पर चोटों के निशान भी मिले है। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 21 मई की शाम 4 बजे से 23 मई के शाम 5 बजे के मध्य अज्ञात आरोपी ने ग्राम छछानपैरी निवासी मृतका बालकी विश्वकर्मा पति स्व. हेमलाल (65) की किसी ने हत्या कर दी। मृतका का शव उसी के घर के खाट में नग्न अवस्था में पड़ा मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के दाहिने गाल, नाक एवं होठ के पास, हाथ की कलाई के पास चोटें के निशान पाये गये है, जिसके आधार पर पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर रही है।




