CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

OMG : घर के अंदर छिपा बैठा था कोबरा का पूरा परिवार...घंटो की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम पाई सफलता…

  OMG : घर के अंदर छिपा बैठा था कोबरा का पूरा परिवार...घंटो की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम पाई सफलता…
Share

 कोरबा : OMG बरसात का मौसम शुरू होते ही बरसाती जहरीले जीव-जंतु का निकलना शुरू हो जाता है, इन जीव-जंतु में जहरीले सांप अक्सर कर के लोगों के घरो में घुस जाते है, ऐसा ही एक मामला आया है जहा घर की दीवार को सांपों ने अपना अड्डा बना रखा था यहां करीब एक साथ करीब 12 सांप निकले। जिसे 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने सांपों को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है। परिजनों ने बताया कि हर एक सांप निकल रहा था जिसे हम लोग मार देते हैं लेकिन यहां इतने सांप होंगे ये कभी सोचा ही नहीं था।

ये मामला है जांजगीर-चंपा जिले के नागरदा कुर्दा गांव का। यहां रहने वाले कंवर और उनका परिवार ने बताया कि घर में लगातार सांप निकले रहे थे जिस कारण से परिजन डरे हुए थे। उऩके घर में जिस दिन से कोबारा सांप निकला उस दिन से लोग और डर गए। कंवर ने बताया कि बीते 5 दिनों से लगातार सांप निकल रहे थे। इन 5 सापों को हमने मार दिया। लेकिन जब सांपों का निकलना बंद नहीं हुआ तो हमने रेस्क्यू टीम से संपर्क किया।

कमरे में लगा दिया था ताला

उन्होंने बताया कि घर के जिस कमरे में सांप निकल रहे थे वो लंबे समय से खाली था। लगातार सांप निकलने के कारण हमने कमरे में ताला लगा दिया था। उस कमरे में कोई नहीं जाता था। रेस्क्यू टीम ने ताला तोड़कर रेस्क्यू किया। जब कमरे की दीवार गिराई गई तो यहां 12 कोबरा सांप के बच्चे मिले। हालांकि रेस्क्यू टीम को कोई बड़ा सांप नहीं मिला। जितने भी सर्प मिले वो सभी बच्चे थे। घर में सांप निकलने की जानकारी पूरे गांव में फैल गई। जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। रेस्क्यू होने के बाद घर वालों ने राहत की सांस ली।



Share

Leave a Reply