BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

फोन करने पर बिजी बताता था पत्नी का फोन, क्वांरटाइन सेंटर से भाग पति ने की ये हरकत

फोन करने पर बिजी बताता था पत्नी का फोन, क्वांरटाइन सेंटर से भाग पति ने की ये हरकत
Share

जशपुर, छत्तीसगढ़ के जशपुर में कोरोना वायरस के संक्रमण के संदिग्धों के लिए बने एक क्वारंटाइन सेंटर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां से एक संदिग्ध भाग गया. तलाशी में पता चला कि उसने अपनी पत्नी के साथ एक जघन्य अपराध कर दिया है. पुलिस ने सिरफिरे पति को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने क्वारंटाइन सेंटर से भागकर अपनी पत्नी का हाथ काटकर अलग कर दिया. बताया जा रहा है कि पत्नी का फोन लगातार बिजी रहता था, जिससे पति अपनी पत्नी से नाराज चल रहा था.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ओडिशा से वापस अपने गांव आने के बाद प्रशासन ने आरोपी को क्वारंटाइन सेंटर में रखा था. पिछले छः दिनों से वह क्वारंटाइन सेंटर में था, जहां से बीते बुधवार की रात वह भाग गया और इस घटना को अंजाम दिया.

धारदार हथियार से हमला
घटना जशपुर के बगीचा थाने की है जहां पत्नी का फोन बिजी होना एक पति को इतना नागवार गुजर कि वह क्वारंटाईन सेंटर की छत कूदकर अपने घर पहुंच गया और धारदार हथियार से अपनी पत्नी का हाथ काटकर अलग कर दिया. आरोपी ललित कोरवा ओडिशा में रहता था, जो लॉकडाऊन के दौरान वापस अपने गांव कुरहाटेपना आया था. यहां रंगपुर में प्रशासन द्वारा बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में उसे रखा गया था. वह रोज अपनी पत्नी को फोन लगाता था और बात करता था. अक्सर उसकी पत्नी का फोन बिजी रहता था, जिसके कारण उसे अपनी पत्नी पर शक होने लगा.

 

 



Share

Leave a Reply