CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

फिल्ड में निकलते ही आईजी ने जवानों को 1-1 हजार रूपए देकर कहा...

 फिल्ड में निकलते ही आईजी ने जवानों को 1-1 हजार रूपए देकर कहा...
Share

बिलासपुर। कोरोना संक्रमण से जंग जीतकर आईजी तुरन्त फील्ड में निकले। आईजी रतन लाल डाँगी फील्ड में निकले और फील्ड में निकलते ही जवानों के दिलो में जगह बना ली। 

आईजी सबसे पहले नेहरू चैक गए जहां पर जवानो को 1000 दिया और कहा की यह पैसा रखिए और आने जाने वाले गरीबो पर खर्च करे। किसी को खाने की जरुरत हो या फिर किसी को कुछ जरुरत हो तो यह पैसा काम आएगा। आप लोग यह पैसा उस गरीब के पीछे खर्च करना। इतना ही नही आईजी ने सत्यम चैक महाराणा प्रताप चैक और जरहाभाठा चैक के अलावा अन्य चैक पर भी यही काम किए। हालांकि पल भर के लिए अपने पास आए आईजी को देखकर जवान दो मिनट औए लिए डर गए। जवानों ने सोचा कि आज तो आईजी साहब खुद दौरे पर आए है। मतलब आज किसी की खैर नही लेकिन ऐसा कुछ नही हुआ बल्कि आईजी ने उसी अंदाज में 1 - 1 हजार दिया और कहा कि गरीबी की सेवा करना ये पैसा उनके लिए काम आएगा। 

आईजी के इस अंदाज को देखकर न सिर्फ जवान खुश हुए बल्कि आश्चर्यचकित होकर आईजी का चेहरा देखने लगे। आईजी ने ट्रैफिक जवानो से कहा कि आप लोग चैक में डयूटी करते है और जाहिर है कि इस प्रमुख चैक चैराहे से होकर कई लोग गुजरते है। जिनके पास पैसा नही रहता है जब पैसा नही है तो खाने को भी कुछ नही मिलेगा। लेकिन जब भी आप किसी गरीब को देखे तो मदद जरूर करे। इसके बाद आईजी ने शहर का दौरा किया और बारीकी से निरीक्षण किया। जिसमे उन्होंने चैक चैराहों पर तैनात जवानों को देखकर और उनकी डयूटी को देखकर खुशी जताई। इधर आईजी रतन लाल डांगी से जब बात हुई तो उन्होंने बताया कि ट्रैफिक के जवानों के पास पैसा खर्च करने के लिए कहा से आएगा। इसलिए उनको दिया गया है और यह सेवा है जिससे गरीबो और पीड़ितों को मदद मिल सके।
 


Share

Leave a Reply