CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

28 मार्च को देश भर में अमेजन व फ्लिपकार्ट के पुतलों का होगा होलिका दहन- कैट

 28 मार्च को देश भर में अमेजन व फ्लिपकार्ट के पुतलों का होगा होलिका दहन-  कैट
Share

रायपुर। कैट के कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि देश के ई कॉमर्स व्यापार में विदेशी कंपनियों की मनमानी और देश के कानून और नीतियों का लगातार उल्लंघन करने के खिलाफ कैट अनेक वर्षों से आवाज उठाता रहा है।

जिसके चलते अब केंद्र सरकार इस मुद्दे पर गंभीर हो उठी है और ई कॉमर्स में एफडीआई की नीतियों में बदलाव के लिए विभिन्न वर्गों से सरकार का बातचीत का अभियान जारी है। इसी बीच आज कैट ने 25 मार्च को प्रदेश सहित देश भर में ई कॉमर्स लोकतंत्र दिवस मनाने का आव्हान किया है। वहीँ दूसरी ओर आगामी 28 मार्च को अमेजन और फ्लिपकार्ट के पुतलों का होली दहन किया जाएगा।

कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया कि कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया और राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने आज एक संयुक्त वक्तव्य में यह घोषणा करते हुए बताया की, 25 मार्च को ई कॉमर्स लोकतंत्र दिवस के अंतर्गत देश के 600 से अधिक जिलों के कलेक्टरों को केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पियूष गोयल के नाम एक ज्ञापन दिया जाएगा।

उसी दिन देश के सभी राज्यों के विभिन्न शहरों के प्रमुख बाजार में स्थानीय व्यापारिक संगठन ष् ई कॉमर्स लोकतंत्र रैली निकालेंगे। श्री पारवानी ने यह भी बताया की होली के त्यौहार में मौके पर देश भर में अमेजन और फ्लिपकार्ट से ई कॉमर्स व्यापार में हठधर्मी और कानून और नीतियों के उल्लंघन के खिलाफ उनके पुतलों का होलिका दहन कर देश भर के व्यापारी अपना रोष और आक्रोश प्रदर्शित करेंगे। वहीँ केंद्र सरकार से यह मांग भी करेंगे की ई कॉमर्स में एफडीआई पालिसी के अंतर्गत प्रेस नोट 2 में आवश्यक बदलाव कर एक नया प्रेस नोट जारी किया जाए और उसका सख्ती से पालन भी करवाए जाने का प्रावधान किया जाए।



 


Share

Leave a Reply