CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

1 नवम्बर को प्रधानमंत्री मोदी 273 करोड़ की लागत से बने नई विधानसभा का करेंगे उद्घाटन

1 नवम्बर को प्रधानमंत्री मोदी 273 करोड़ की लागत से बने नई विधानसभा का करेंगे उद्घाटन
Share

 रायपुर। नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा की नई बिल्डिंग तैयार हो रही है। पीडब्ल्यूडी ने फाइन टचिंग दे दी है। 1 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ की रजत जयंती के अवसर पर इसका उद्घाटन करेंगे।

समारोह की अध्यक्षता के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला उद्घाटन समारोह में आ सकते है। नए विधानसभा सत्र के उद्घाटन की तैयारी में पीडब्ल्यूडी के अधिकारी जुटे हुए है।

छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन का भूमि पूजन कांग्रेस सरकार में और निर्माण पूरा होने का काम भाजपा सरकार में हुआ है। 28 अगस्त 2020 को कांग्रेस सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा भवन की आधारशिला रखी गई थी।

इस अवसर पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे। उस समय प्रदेश की पहली सांसद मिनी माता के नाम पर भवन का नामकरण करने का निर्णय लिया गया था। वहीं, 2023 में भाजपा की सरकार आने के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। लगभग पांच साल बाद विधानसभा भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।



Share

Leave a Reply