CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

भाजपा द्वारा 20 नवंबर को "विकासशील भारत से विकसित भारत" विषय पर व्यापारियों का संभाग स्तरीय सम्मेलन का आयोजन...बैठक में रणनीति हुई तय

भाजपा द्वारा 20 नवंबर को "विकासशील भारत से विकसित भारत" विषय पर व्यापारियों का संभाग स्तरीय सम्मेलन का आयोजन...बैठक में रणनीति हुई तय
Share

महासमुंद। राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में 20 नवंबर को दोपहर 2 से 5 बजे आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय व्यापारिक सम्मेलन को लेकर आज भाजपा मुख्यालय महासमुंद में बैठक आयोजित कर रणनीति तय की गई, उक्त जानकारी देते हुए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी व्यापार, आर्थिक एवं व्यवसायिक प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 20 नवंबर को रायपुर स्थित शहीद स्मारक भवन में विकासशील भारत से विकसित भारत विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमें व्यापारी, उद्योगपति,व्यवसायी वर्ग का विकासशील भारत से विकसित भारत के निर्माण में उनके योगदान पर परिचर्चा की जाएगी।

 राठी ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा उक्त विषयों पर विस्तार से बात रखी जाएगी साथ ही संभाग के प्रतिष्ठित व्यापारियों एवं छोटे व्यवसायी जिन्हें केंद्र सरकार के योजनाओं से लाभ मिल चुका है,ऐसे लगभग 50 लोगों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में रायपुर संभाग के तीनों प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी,कार्यकारिणी सदस्य, जिला पदाधिकारी एवं सदस्य सम्मिलित होंगे।

 बैठक में प्रमुख रूप से सम्मेलन प्रभारी एवं जिला संयोजक व्यवसायिक प्रकोष्ठ रायपुर ग्रामीण अमरनाथ वर्मा, रायपुर संभाग प्रभारी व्यवसायिक प्रकोष्ठ गोपाल मुरलिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी व्यापार प्रकोष्ठ राजकुमार राठी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रायपुर रोहित द्विवेदी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व्यवसायिक प्रकोष्ठ मोहनराव मदनकार, भारतीय जनता पार्टी जिला महासमुंद जिला अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, पूर्व राज्य मंत्री एवं पूर्व संसदीय सचिव पूनम चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व्यापार प्रकोष्ठ भरत चंद्राकर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आर्थिक प्रकोष्ठ रीतेश गोलछा, जिला प्रभारी आर्थिक प्रकोष्ठ श्याम अग्रवाल, जिला संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ नरेश जैन, जिला संयोजक व्यवसायिक प्रकोष्ठ शिरीष अग्रवाल, जिला आर्थिक प्रकोष्ठ सह संयोजक अनुराग चंद्राकर, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला मीडिया प्रभारी भूपेश देवांगन उपस्थित रहे।


Share

Leave a Reply