CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके राजधानी रायपुर में और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जगदलपुर में करेंगे ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके राजधानी रायपुर में और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जगदलपुर में करेंगे ध्वजारोहण
Share

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में सवेरे नौ बजे ध्वजारोहण करेंगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में ध्वजारोहण करेंगे।

गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद, स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव कवर्धा, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे राजनांदगांव, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर दुर्ग, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम कोरबा, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री कवासी लखमा दंतेवाड़ा, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत गरियाबंद, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल गौरेला, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया अंबिकापुर, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया कांकेर, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल बलौदाबाजार तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार मुंगेली में ध्वजारोहण करेंगे।

गणतंत्र दिवस पर विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री मनोज सिंह मंडावी रायगढ़, संसदीय सचिव श्री गुरूदयाल सिंह बंजारे बालोद, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय बिलासपुर, संसदीय सचिव श्री चंद्रदेव राय जांजगीर, संसदीय सचिव श्री चिंतामणी महराज जशपुर और संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी कोंडागांव में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। विधायक श्री बृहस्पत सिंह सूरजपुर, विधायक श्रीमती अनिता शर्मा धमतरी, विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर बेमेतरा, विधायक श्री विनय जायसवाल बलरामपुर, विधायक श्री चंदन कश्यप सुकमा, विधायक श्री संतराम नेताम नारायणपुर और विधायक श्री विक्रम मंडावी बीजापुर में झंडारोहण करेंगे। 



Share

Leave a Reply