छत्तीसगढ़ी फिल्म के भीष्म पितामह की जयंती पर, स्मार्ट सिनेमा अवार्ड समारोह आयोजित, पढ़े पूरी खबर ...
रायपुर : छत्तीसगढ़ी फिल्म के भीष्म पितामह स्व. विजय कुमार पाण्डेय की 78 वीं जयंती के अवसर पर स्मार्ट सिनेमा अवार्ड समारोह का आयोजन श्री सत्य सांई हॉस्पिटल ऑडिटोरियम नया रायपुर में किया जा रहा है।
स्मार्ट सिनेमा के संचालक पीएलएन लकी ने बताया कि साल 2020 पूरी तरह कोरोना वायरस की गिरफ्त में रहा, लेकिन उस वर्ष भी लगभग 7 छत्तीसगढ़ी फिल्में प्रदर्शित हुई थी जिनमें कड़ा मुकाबला होगा और 29 श्रेणियों में अवार्ड वितरित किए जाएंगे साथ ही 4 स्पेशल और एक लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया जाएगा।
फिल्मों का प्रदर्शन मंडल ग्राफिक्स के ऑफिस में किया जा रहा है, जिन्हें ज्यूरी के मेंबर देखकर नंबर देंगे, इस वर्ष सत्य साईं हॉस्पिटल नवा रायपुर में होने वाले अवॉर्ड फंक्शन में मुख्य रूप से बेनाम बादशाह ,जोहार छत्तीसगढ़ ,तै मोर लव स्टोरी, तोर मोर यारी, ससुराल और दईहान जैसी फिल्में शामिल होंगी, अवॉर्ड फंक्शन के बीच में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे जो फिल्मी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे।




