BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कांग्रेस कॉरपोरेट लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन, खेले 3 मैच

 कांग्रेस कॉरपोरेट लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन, खेले 3 मैच
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस के तत्वावधान में स्व. इंदरचंद धाड़ीवाल स्मृति कांग्रेस कॉरपोरेट लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन 3 मैच खेले गए। खेल कांग्रेस के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बतलाया कि दिन का पहला मैच डीबी पैंथर दुर्ग और स्पर्श हॉस्पिटल भिलाई के मध्य खेला गया। इस मैच में स्पर्श हॉस्पिटल ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया, पहले बल्लेबाजी करते हुए डीबी पैंथर्स ने 79 रन 9 विकेट खोकर बनाए, जिसमें आशीष ने सर्वाधिक 26 रनों के योगदान दिया, जवाब में स्पर्श हॉस्पिटल 80 रनों का लक्ष्य 7.4 ओवर में ही प्राप्त कर लिया। जिसमें आलोक ने 27 रन बनाए, मैन ऑफ द मैच कुनाल रहे जिन्होंने 2 ओवरों में 4 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

दिन का दूसरा मैच कैग महालेखाधिकार और हीरा ग्रुप के मध्य खेला गया, इस मैच में कैग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 83 रन बनाए।

जिसमें सर्वाधिक युवराज ने 46 रनों के योगदान दिया जबाव में हीरा ग्रुप ने यह लक्ष्य 8.5 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच यशवंत रहे जिन्होंने 2 ओवर में 13 रन देकर दो विकेट झटके। दिन का अंतिम मैच रायपुर सराफा और यस बैंक के मध्य खेला गया, इस मैच में यस बैंक कॉरपोरेशन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सराफा ने 6 विकेट खोकर 114 रन बनाए जिसमें अभिषेक सिंघी ने 37 रनों की पारी खेली, लक्ष्य का पीछा करने उतरी यस बैंक केवल 55 रन ही बना सकी, इस मैच के मैन ऑफ द मैच कुशल रहे जिन्होंने लगातार 4 गेंदों में 4 विकेट लिए।


Share

Leave a Reply