नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

मंत्री श्री उमेश पटेल की पहल पर कैशवेन लूट कांड में घायल विनोद पटेल को इलाज के मिलेंगे पूरे पैसे

मंत्री श्री उमेश पटेल की पहल पर कैशवेन लूट कांड में घायल विनोद पटेल को इलाज के मिलेंगे पूरे पैसे
Share

रायपुर | उच्च शिक्षामंत्री श्री उमेश पटेल की पहल पर रायगढ़ जिले में एटीएम केशवेन लूट कांड में घायल श्री विनोद पटेल के इलाज पर हुये व्यय की पूर्ण राशि 3 लाख रुपये सीएमएस कंपनी भुगतान करेगी। गौरतलब है कि एटीएम केशवेन लूट कांड में घायल होने पर विनोद पटेल को इलाज के लिए जिंदल अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज पर एक लाख पचास हजार रुपए घायल श्री विनोद पटेल के परिवार द्वारा भुगतान किया गया है। सीएमएस कंपनी एक लाख 50 हजार रुपए श्री पटेल परिवार को वापस करेगी और शेष राशि 1.50 लाख रुपए जिंदल अस्पताल को भी भुगतान करेगी।
        मंत्री श्री पटेल के निर्देश पर कलेक्टर ने एटीएम केशवेन लूट कांड में मृतक वाहन चालक श्री अरविंद पटेल को बीमा तथा अन्य राशि का भुगतान दिलाने के लिये सीएमएस कंपनी प्रबंधन से सीधे बात की। सीएमएस कंपनी प्रबंधन की ओर से बीमा के 10 लाख रुपए और 01 लाख रुपये बहादुरी के लिये तथा 6 लाख रुपये कम्पनसेशन इस प्रकार कुल 17 लाख रुपये का भुगतान किया जायेगा। साथ ही पीएफ में जमा राशि का भुगतान अतिरिक्त किया जायेगा और मृतक श्री अरविंद पटेल की पत्नी को नियमित रूप से पेंशन का भी भुगतान किया जायेगा।



Share

Leave a Reply