CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : कलेक्टर के निर्देश पर दोपहर 2 बजे तक दुकानों के खुलने का समय हुआ तय, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : कलेक्टर के निर्देश पर दोपहर 2 बजे तक दुकानों के खुलने का समय हुआ तय, पढ़ें पूरी खबर
Share

कोरिया | कलेक्टर श्री एसएन राठौर द्वारा जिले में कोरोना संकमण के पाजिटिविटी रेट में कमी आने के कारण निर्धारित सेवाओं में छूट देते हुए आदेश प्रसारित किये गये हैं। जिसके अनुसार  सभी दुकानों, शोरूम, मॉल, आदि को प्रातः 06.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए खोलने की अनुमति होगी । होटल और रेस्तरां में इन-डाइनिंग की अनुमति नहीं होगी। होटल-रेस्तरां में केवल टेकअवे भोजन और ऑनलाईन, स्विगी, जोमेटो आदि की प्रातः 06.00 बजे से रात्रि 08.00 बजे तक होम डिलीवरी की अनुमति होगी।
इसी तरह सभी प्रकार के सभा, जुलूस, धरना, प्रदर्शन, सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं राजनैतिक आयोजन इत्यादि पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। जिले के अंतर्गत लगने वाले समस्त सप्ताहिक बाजार, हाट बंद रहेंगी। सिनेमा हॉल और थियेटर एवं जिम बंद रहेंगे । सभी पार्क, रिसॉर्ट तथा समूह उपस्थिति वाले सभी धार्मिक स्थल, सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थल इत्यादि आम जनता हेतु पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। इसके अतिरिक्त सभी दुकानें एवं प्रतिष्ठान अनिवार्य रूप से दोपहर 02.00 बजे से अगली सुबह 06.00 बजे तक बंद रहेंगे। रात का कफ्र्यू जारी रहेगा।
कलेक्टर श्री राठौर ने आम जनता से अपील की है कि कोविड प्रोटोकाल के तहत सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना एवं सेनिटाइज करना (फिजिकल डिस्टेंसिंग) अनिवार्य रूप से करें एवं जब तक अत्यावश्यक कार्य न हो कृपया घर से बाहर न निकलें।



Share

Leave a Reply