CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

राहुल की तर्ज पर अब मरकाम निकलेंगे पदयात्रा पर, कोंडागांव से दंतेवाड़ा तक चार दिन में 161 किलोमीटर की दूरी करेंगे तय

राहुल की तर्ज पर अब मरकाम निकलेंगे पदयात्रा पर, कोंडागांव से दंतेवाड़ा तक चार दिन में 161 किलोमीटर की दूरी करेंगे तय
Share

 रायपुर । कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी पदयात्रा पर निकल रहे हैं। मरकाम कोंडागांव से दंतेवाड़ा तक 161 किलोमीटर की यात्रा चार दिनों में पूरा करेंगे। इस दौरान वे रास्ते में स्थानीय लोगों, कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे।

मरकाम की पदयात्रा सोमवार को कोंडागांव के शीतला माता मंदिर से शुरू होगी, जो ग्राम बस्तर तक चलेगी। सुबह छह बजे से शाम आठ बजे तक मरकाम 51 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक की पदयात्रा पर हैं। मरकाम की पदयात्रा के मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने बताया कि पदयात्रा में पहले दिन 51 किलोमीटर, दूसरे दिन 50 और तीसरे दिन 45 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।
29 सितंबर को मरकाम 15 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए मां दंतेश्वरी के मंदिर पहुंचेंगे। माता के दर्शन के बाद पदयात्रा का समापन होगा। तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ की शांति, खुशहाली और समृद्धि की मनोकामना को लेकर कोंडागांव से दंतेवाड़ा तक की पदयात्रा शुरू की जा रही है।
पदाधिकारियों को भेजी गई पदयात्रा की जानकारी
मरकाम के पदयात्रा की जानकारी कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों को भेज दी गई है। इसके साथ ही केंद्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया सहित निगम-मंडल अध्यक्ष, कांग्रेस जिला संगठन के पदाधिकारियों और एनएसयूआइ, युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों को भी जानकारी दी गई है। पदयात्रा के बारे में विधायकों और पूर्व विधायकों को भी सूचना भेजी गई है।
पदयात्रा की कार्ययोजना
दिनांक कहां से कहां तक
26 सितंबर- कोंडागांव से ग्राम बस्तर
27 सितंबर- ग्राम बस्तर से मावलीभाठा
28 सितंबर- मावलीभाठा से गीदम
29 सितंबर- गीदम से दंतेवाड़ा

 



Share

Leave a Reply