स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोदी ने दी कर के भय और भ्रष्टाचार से स्वतंत्रता: भाजपा
रायपुर | मोदी सरकार द्वारा किये गए टैक्स सिस्टम में बदलाव टैक्स मामलो के हिसाब से एक नए युग की शुरूवात है ये कहना है भाजपा नेता व सीए ब्रान्च रायपुर के पूर्व अध्य्क्ष सीए अमित चिमनानी का।
उन्होंने मोदी सरकार के इस अभूतपूर्व और एतिहासिक निर्णय पर बहुत बधाई देते हुए कहा कि इस निर्णय से देश के छोटे बड़े व्यापारियों को एक बड़ी प्रताड़ना से भी बचाया है साथ ही करदाता के लिए कई सहूलियतें प्रदान की है। किसी को पैसे की तंगी है वह टैक्स भरने में सक्षम नही है तो वह विभाग से समय ले सकता है। साथ ही अब कोई भी टैक्स पुरानी डेट से नही लिया जा सकेगा।
करदाता जरूरत पड़ने पर विभाग से सलाह भी ले सकता है व विभाग की सेवाओं से अगर वो खुश नही तो उसकी शिकायत भी कर सकता है और ऐसा करने के लिए उसे डरने की जरूरत नही है क्योंकि अब करदाता और उसके रिटर्न्स और असेसमेंट करने वाले अधिकारी अलग अलग शहरों के होंगे। करदाता अगर यह जानना चाहे की उसकी कौन सी जानकारी विभाग के पास है तो लिखित आवेदन कर जान पायेगा। विभाग के किसी फैसले से असहमत होने पर उसे रिव्यू के लिए भी डाल सकेगा साथ ही करदाता की सूचनाएं पूरी तरह से गोपनीय रखी जायेगी। अब टैक्स विभाग एक सहयोगी की तरफ कार्य करेगा न कि रेगुलेटर की तरह।




