CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

लोहड़ी, पोंगल व मकर संक्रांति पर्व पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

लोहड़ी, पोंगल व मकर संक्रांति पर्व पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
Share

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने लोहड़ी, पोंगल व मकर संक्रांति पर्व की प्रदेश वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में डाॅ. महंत ने कहा कि- ये पर्व ओजस्विता और प्रकाश का पर्व है, और अंधकार से प्रकाश की ओर हुए परिवर्तन का पर्व है। सूर्य ऊर्जा का अक्षय स्रोत है और इसी दिन से दिन के समय में वृद्धि हो जाती है ।

यही कारण है कि मकर संक्रांति को पर्व के रूप में मनाने की व्यवस्था हमारे भारतीय मनीषियों द्वारा की गई है। सम्पूर्ण भारतवर्ष को एक सांस्कृतिक सूत्र में आबद्ध करने वाला मकर संक्रांति, पोंगल एवं लोहड़ी का यह पर्व सूर्योत्सव का प्रतीक है । लोहड़ी उत्तर भारतीयों विशेषकर दिल्ली, पंजाब एवं हरियाणा में प्रकृति की उपासना एवं आभार प्रकट करने का पर्व है । दक्षिण भारत का प्रमुख पर्व पोंगल दैनिक जीवन की नीरसता को दूर करके सम्पूर्ण समाज में नयी चेतना और उल्लास के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है। अपने संदेश में डाॅ. महंत ने छत्तीसगढ़ वासियों, उत्तर एवं दक्षिण भारतीयों के प्रति मंगलकामना व्यक्त करते हुए उनका आह्वान किया कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण व विकास में इन समाजों का सराहनीय योगदान रहा हैं, ये समाज आगे भी इस प्रदेश को उन्नति के शिखर पर पहुचाने में अपनी सहभगिता निभाते रहेंगे।

 


Share

Leave a Reply