दूसरे दिन भी दिखा 18+ वैक्सीनेशन को लेकर युवाओं में भारी उत्साह... सुबह से खड़े हैं, इंतज़ार में
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 18 से 44 उम्र वर्ग के लोगों का कोरोना टीकाकरण शुरू हो गया है। इस इस टीकाकरण को लेकर लोगों में खासकर के युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। ऐसा ही नजारा साइंस कॉलेज मैदान में पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम के टिकाकर केंद्र में देखने को मिला। यहां सुबह से ही टीकाकरण के लिए लंबी कतार लगी हुई थी। हालांकि अभी केंद्रों को सीमित खुराक ही भेजी जा रही है, जिसके चलते कई लोग निराश हो कर वापस लौट रहे है। सरकार का कहना है कि पर्याप्त खुराक की आपूर्ति के बाद हालत ऐसे नहीं रहेंगे।
ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ में उच्च न्यायालय के आदेश के बाद एपीएल, बीपीएल तथा अंत्योदय कार्डधारियों का एक तिहाई के अनुपात में टीककरण किया जा रहा है। इसके चलते सभी वर्ग को बराबरी से कोरोना वैक्सीन की पहली खुरक दी जाएगी। आज कुल 3040 नागरिकों ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवाया है। इनमे अंत्योदय राशन कार्ड के माध्यम से 88, बीपीएल राशनकार्ड के माध्यम से 939 लोगों ने तथा एपीएल वर्ग से 2013 लोगों ने टीका लगाया।




