राजधानी रायपुर में फिर एक बार किराना व्यापारी ने लाकडाउन का किया उल्लंघन, व्यापारी के खिलाफ मामला दर्ज
रायपुर | कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए संपूर्ण प्रदेश में इन दिनों धारा 144 जिला कलेक्टरों द्वारा लगाई गई है। बावजूद इसके लाक डाउन का उल्लंघन करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। आजाद चौक थाने से मिली जानकारी के अनुसार नारायण केलवानी आयु 36 वर्ष पिता रमेश केलवानी निवासी रमेश किराना दुकान रामसागरपारा द्वारा धारा 144 का उल्लंघन कर किराना दुकान में ग्राहकों की भीड़ लगाकर सामान बेच रहा था। उक्त मामले में थाने ने 144 का उल्लंघन आरोपी द्वारा किये जाने पर आईपीसी की धारा 188 एवं 269 के तहत अपराध कायम किया है।




