राजधानी में फिर एक बार मोबाईल दुुकान का ताला टूटा, नगदी व मोबाईल समेत 50 हजार की चोरी
रायपुर | शहर के माना थाना बस्ती में एक मोबाईल दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नगद 15 हजार रूपये एवं लगभग 35 हजार रूपये के मोबाईल फोन चोरी कर ले गये।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार माना बस्ती में प्रार्थी गोवर्धन दास वैष्ण की मोबाईल दुकान है। 23 जुन की देर रात में अज्ञात चोरों ने मोबाईल दुकान का शटर का ताला तोड़कर अंदर रखे नगद 15 हजार रूपये एवं 9 नग मोबाईल फोन चोरी कर ले गये। चोरी गए मोबाईल फोन की कीमत लगभग 35 हजार रूपये आंकी गई है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।




