CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

रायपुर में गांजा बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार, 26 हजार का गांजा जप्त

 रायपुर में गांजा बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार, 26 हजार का गांजा जप्त
Share

रायपुर। राजधानी पुलिस नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने और इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों से मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत स्थित ओशो भवन पास एक व्यक्ति गांजा बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम से उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर से बताए व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम मोह. आरिफ निवासी गुढ़ियारी रायपुर का होना बताया गया।

पुलिस की टीम ने मोह. आरिफ के पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी के कब्जे से 2 किलो 600 ग्राम गांजा कीमती लगभग 26,000 रूपए जप्त किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और आरोपी के खिलाफ थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 122ध्21 धारा 20(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के खिलाफ रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। 
 


Share

Leave a Reply