CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

हाथी दांत से बनी कलाकृति बेचते एक गिरफ्तार

हाथी दांत से बनी कलाकृति बेचते एक गिरफ्तार
Share

महासमुंद: हाथी के दांत से बनी कलाकृतियों को बेचते हुए पुलिस ने आज सुबह एक युवक को पकड़ा। आरोपी से करीब 7 नग कलाकृति पुलिस ने जब्त की है। एसडीओपी नारद सूर्यवंशी ने बताया कि खरियार रोड वार्ड 10 निवासी सोनू मित्तल पिता स्व.नरेश अग्रवाल हाल मुकाम वार्ड 25 श्रीराम कालोनी आज सुबह शहर में हाथी दांत से निर्मित विभिन्न तरह की कलाकृतियां बेचने ग्राहक तलाश रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने युवक को घेराबंदी कर कंट्रोल रुम स्थित शनिदेव मंंदिर के पास पकड़ लिया। आरोपी से कुल 7 नग हाथी दांत से निर्मित कलाकृति बरामद की है। जिसमें चार कलाकृति एक ही डिजाइन की जबकि तीन अलग-अलग डिजाइन की हैं। उन्होने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 39, 51 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। हाथी दांत से निर्मित कलाकृति की पहचान कराने के लिए वन विभाग के सुपुर्द किया गया है। परीक्षण उपरांत ही मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।



Share

Leave a Reply