रायपुर में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक गिरफ्तार, बिक्री की रकम एवं 74 शीशी कफ सिरप जब्त
रायपुर। नशीली कफ सिरप बेचने की सूचना पर रायपुर कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 74 नग कफ सिरप एवं बिक्री की नगदी रकम 3200 रुपये जब्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की बीति रात नेहरुनगर ढलान के पास एक व्यक्ति को प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप एक लाल रंग की बैग में रखकर बेचने की सूचना पर मौके पर पहुंच घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ उसके कब्जे से 74 शीशी कफ सिरप प्रत्येक शीशी में 80 एमएल अनुमानित कीमत 8880 रुपये एवं बिक्री की रकम 3200 रुपये बरामद की है। पकड़े गए आरोपी के नाम पुछने पर उसने अपना नाम नवीन नायक 26 वर्ष पिता विनोद कुमार नायक निवासी कालीबाड़ी कोतवाली रायपुर बताया है। आरोपी के खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट की धारा 21 सी के तहत कार्रवाही की गई है।




