राजधानी रायपुर में मादक पदार्थ गांजा के साथ एक गिरफ्तार, 4 किलो 8 सौ ग्राम गांजा जब्त
रायपुर | मादक पदार्थ गांजा तस्करी करते युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से 4 किलो 8 ग्राम गांजा जब्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बड़ा तलाब के पास सोनडोगरी कबीर नगर में मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने गुरुवार को शाम 6 बजे के आस-पास एक युवक को प्लास्टिक की बोरी में रखकर गांजा लेकी जाते हुये घेराबंदी कर 4 किलो 8 सौ ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पुछताछ में उसने अपना नाम सुनील मंतोडिय़ा 21 वर्ष पिता भवरलाल मंतोडिय़ा बताया है। आरोपी के खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट की धारा 20 बी के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




