रायपुर में नशीली टेबलेट व कफ सिरप के साथ एक गिरफ्तार, नार्कोटिक्स एक्ट का मामला दर्ज
रायपुर। नशीली कफ सिरप व टेबलेट बेचने की सुचना पर तेलीबांधा पुलिस ने एक व्यक्ति को उसके पास नशीली टेबलेट व प्रतिबंधित सिरप जब्त की है। मिली जानकारी के अनुसार 28 जून को रात 11.30 बजे मुखबीर की सुचना पर पुलिस ने मोर रायपुर बोर्ड के पास मरीन ड्राईव के पास तेलीबांधा में एक व्यक्ति को मुखबीर की सुचना पर घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी ने पुछताछ में अपना नाम दयाराम यादव 32 वर्ष पिता राहुल यादव बताया है। उसके कब्जे से 2 पत्ता नशीली टेबलेट कुल 16 नग एवं प्रतिबंधित सिरप 100 एमएल 9 नग जब्त की है। आरोपी के खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट की धारा 21 बी 22 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।




