राजधानी में चाकू के साथ एक गिरफ्तार, लोगों को चाकू दिखाकर कर रहा था आतंकित
रायपुर। चाकू दिखाकर आने-जाने वाले लोगों को धमका रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से एक चाकू जब्त किया है।
पढ़ें : कोरोना कहर: जनसंपर्क विभाग में आज फिर मिले 5 कोरोना संक्रमित, अब तक 25 कर्मचारी पाए गए संक्रमित
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा रेलवे स्टेशन गेट नंबर 2 के पास आने-जाने वाले लोगों को चाकू दिखाकर डरा-धमका रहे सागर जंघेल आयु 25 वर्ष पिता स्व.राजू जंघेल को मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास चाकू जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट 25,27 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




