किक्रेट मैच में सट्टा पट्टी लिखते एक गिरफ्तार, नगदी व मोबाईल जब्त
रायपुर | क्रिकेट मैच में सट्टा पट्टी लिखने की सूचना पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास ने नगदी रुपये एवं एक नग मोबाईल सहित डांट पेन व एक कापी जब्त किया है।
पढ़ें : होटल के कमरे में गंदा काम करते रंगे हाथ पकड़ा गया युवा क्रिकेटर, बोर्ड को भेजी गई शिकायत
मिली जानकारी के अनुसार तेलीबांधा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर बिग बैश लीग के मेलबोर्न स्टार के नाम से सट्टा पट्टी लिखने की सूचना पर गली नंबर 03 थाना तेलीबांधा रायपुर निवासी दिनेश माखीजानी आयु 30 वर्ष पिता महादेव माखीजानी को जय पान मशाला के सामने गली नंबर 03 तेलीबांधा में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपी के पास से एक नग एप्पल कंपनी का मोबाईल जिसके वाट्सप एप मैसेंजर में सट्टा-पट्टी मौजूद है व एक कापी लाईनिंग वाली व डांप पेन सहित नगदी 41 सौ रुपये बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 4(क) के तहत अपराध दर्ज कर जमानतीय मुचलका पर रिहा किया है।




