CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना एवं मनोविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना एवं मनोविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया
Share

 रायपुर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना एवं मनोविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ अजवानी सर एवं विशिष्ट वक्ता के रूप में तफरी के संचालक इरफान सर ने व्याख्यान दिया कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी सुनीता चंसोरिया ने बताया कि आज का युवा डिप्रेशन का शिकार है परिस्थितियां हमेशा एक सी नहीं रहती है हमें चुनौतियों को स्वीकार कर आगे बढ़ना है।
प्राचार्य महोदया डॉक्टर प्रतिभा मुखर्जी साहूकार में कहां की लोगों में मानसिक तनाव बढ़ रहा है बढ़ती आत्महत्या और आपस में मनमुटाव के पीछे मानसिक अवसाद एक कारण है सोशल मीडिया के प्रचलन एवं नई जीवनशैली के बीच हमें योग संगीत के माध्यम से अपने मानसिक अवसाद को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए।
विशिष्ट वक्ता के रूप में इरफान सर ने कहानी के माध्यम से अपनी बात रखी
इरफान अहमद ने अपनी जिंदगी के अनुभवों को साझा किया जिसमें उन्होंने बताया कि किस प्रकार से वह अपनी जिंदगी को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ाया एवं अन्य लोगों को भी एक सकारात्मक सोच दी जिस प्रकार से इरफान अहमद ने अन्य लोगों को अपनी जिंदगी सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी वैसे ही प्रेरणा उन्होंने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी दी इरफान अहमद में छात्र-छात्राओं के सवाल के जवाब देते हुए आत्महत्या जैसे संवेदनशील मुद्दे पर बहुत ही संजीदगी के साथ बातचीत की डॉक्टर जेसी अजवानी ने उदाहरणों के माध्यम से बच्चों को समझाया कि किस प्रकार से हम अपनी जिंदगी में खुशियां ला सकते हैं एवं आत्महत्या के विचार को त्याग कर अपनी एक नई जिंदगी की शुरुआत कर सकते हैं सर ने विद्यार्थियों के साथ बातचीत करते हुए उनके सवालों के जवाब भी दिए तथा जिंदगी में खुश रहने के तरीके भी बताए तथा अभी के युवा वर्ग के छात्र एवं छात्राओं को अपने जीवन में खुशी से रहने तथा लक्ष्य पूर्ण जीवन जीने की सलाह दी। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राध्यापक गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे कार्यक्रम में विशेष सहयोग विक्की राज का रहा।



Share

Leave a Reply