एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 6 लोगों ने घेरकर किया हमला, जाने क्या है यह पूरा मामला
बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के पचपेड़ी बीती रात एक व्यक्ति को 6 लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला, घटना की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है, मौके पर पहुंची पचपेड़ी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम पचपेड़ी में रहने वाले 42 वर्षीय रामखिलावन मधुकर की गांव के ही 6 लोगों ने मिलकर हत्या कर दी, आपसी विवाद के चलते सभी आरोपियों ने एक राय होकर रामखिलावन को घेर लिया, और लाठी-डण्डे से मृतक की सिर पर कईं वार किये, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पचपेड़ी पुलिस घटनास्थल पहुंची, और पंचनामा कार्रवाई के बाद मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पचपेड़ी पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।




