क्रिकेट पर चल रहा था ऑनलाइन सट्टा, पुलिस ने 4 को दबोचा
रायपुर: राजधानी पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़ करते हुए दो सगे भाइयों सहित 4 लोगो को गिरफ्तार किया है। इन चारों को अवंती विहार इलाके से दबोचा गया। पुलिस का कहना है कि यह चारों मिलकर इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच चल रहे मैच में ऑनलाइन एप क्रिकेट के जरिए खाईवाली कर रहे थे।
गिरफ्त में आए सटोरियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि इनका यह सट्टा कारोबार काफी लंबे समय से जारी है जिसमें प्रतिदिन लाखों रुपए लगाए जाते हैं। पकड़े गए सभी सटोरिये खाईवाल दिलीप चावला, संजय चावला और मेहुल चन्दानी समेत सूरज सिंह राजपूत तेलीबांधा और डीडी नगर के निवासी हैं।
सटोरियों के कब्ज़े से 33 नग मोबाइल, एक लेपटॉप, एक मल्टी लाइन इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, एक टीवी, केलकुलेटर और 15 हजार नगदी समेत 2 लाख 76 का मशुरुका जब्तकर तेलीबांधा थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है। गिरफ्त में आए इन सटोरियों सभी पूछताछ जारी है। पुलिस का अनुमान है कि इन सटोरियों के जरिए क्रिकेट सट्टा में संलिप्त और भी लोगों का भंडाफोड़ हो सकता है।




