रेलवे आरक्षण रद्द करने की ऑनलाइन सुविधा जारी, मिलेगा पूरा रिफंड, पढ़ें पूरी खबर
रायपुर | कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के बाद सभी यात्री ट्रेनों का परिचालन 03 मई तक रद्द कर दिया गया है। हालांकि इस लॉकडाउन के दौरान आरक्षण रद्द करने की ऑनलाइन सुविधा जारी है, जिससे पहले से आरक्षित टिकटों का पूरा रिफंड देने की व्यवस्था भी जारी है।
रेल मंडल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यूटीएस और पीआरएस सहित सभी टिकट बुकिंग काउंटरों की सेवाएं अगले आदेश तक निलंबित है। साथ ही ई-टिकट सहित सभी तरह की टिकटों का अग्रिम आरक्षण अगले आदेश तक बंद है। हालांकि आरक्षण रद्द करने की ऑनलाइन सुविधा जारी है। इसी के साथ रद्द की गई रेलगाडिय़ों के लिए पहले से आरक्षित टिकटों का पूरा रिफंड देने की व्यवस्था अभी तक रद्द नहीं की गई। रेलगाडिय़ों के लिए पहले से आरक्षित टिकटों को रद्द कराने पर पूरा रिफंड मिलेगा |




