BIG BREAKING : रायपुर में आज मिले सिर्फ इतने मरीज, 7 हुए स्वस्थ 1 की हुई मृत्यु, देखे पुरे जिले की स्थिति
रायपुर | राजधानी रायपुर में आज 02 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 05 और होम आइसोलेशन से 02 कुल 07 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज 1 मरीज की मौत हुई, इस प्रकार मौत का कुल आकड़ा 3139 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 139 है। आज तक रायपुर में 157753 मरीजो की पहचान हुई है और 154475 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
आपको बता दे छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 114 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला कांकेर से सर्वाधिक 17 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 109 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 02 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1830 है | आज प्रदेश में 44399 टेस्ट हुए है |





