CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

दुकान खोलकर सामान बेच रहा था, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 दुकान खोलकर सामान बेच रहा था, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share

कोरबा। लॉकडाउन का पालन कराने से लेकर जारी निर्देशों के तारतम्य में दुकान खोलने के उल्लंघन के मामले में शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी आगे हैं। जिले के दूरस्थ वनांचल ग्राम लामपहाड़ थाना लेमरू का एक किराना व्यवसायी शाम के वक्त दुकान खोलकर सामान बेच रहा था। लेमरू और इसके आसपास के गांव भी कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं।

लेमरू पुलिस को सूचना मिली थी कि लाम पहाड़ में लल्ला किराना दुकान का संचालक जयनारायण यादव उर्फ लल्लू दुकान खोलकर सामान बेच रहा है। एएसआई आजूराम खुशराम ने 17 मई की शाम 6.25 बजे दबिश दी तो किराना सामान व महुआ खरीदते ग्राहक भी मिले। बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के दुकानदारी की जा रही थी। तलाशी करने पर दुकान में 10 बोरी सरकारी चावल भी मिला जिसके संबंध में कोई वैध दस्तावेज जयनारायण प्रस्तुत नहीं कर सका। दुकान से 4 क्विंटल 40 किलो सरकारी चावलए 25 किलो महुआए तराजू.बाट जब्त कर कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन करने के मामले में संचालक देवनारायण के विरूद्ध धारा 269ए 270 एवं अत्यावश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


Share

Leave a Reply