छगविस : विपक्ष ने सदन में किया जमकर हंगामा, सदन की कार्यवाही स्थगित
रायपुर | छत्तीगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आज प्रदेश की कानून व्यवस्था पर विपक्ष के स्थगन प्रस्ताव को आसंदी घनेन्द्र साहू ने अग्राह्य कर दिया, जिसके बाद सदन में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। भारी शोर-शराबा के बीच सदन 5 मिनट के लिए स्थगित किया गया।




