CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

यहाँ हो रहा है बायें-दायें दुकान खोलने के आदेश का विरोध, संगठनों ने कल दूकान नही खोलने का लिया निर्णय

यहाँ हो रहा है बायें-दायें दुकान खोलने के आदेश का विरोध, संगठनों ने कल दूकान नही खोलने का लिया निर्णय
Share

धमतरी। जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम से लागू किए गए बायें-दायें अनुसार दुकानें खोलने की व्यवस्था को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारिक संगठनों ने इस निर्णय का विरोध करते हुए 17 मई को एक दिन दुकान बंद करने का निर्णय लिया है।
कोरोना वायरस के बचाव के लिए जारी लॉकडाउन के बीच कलेक्टर के निर्देश पर निगम आयुक्त ने शहर के कपड़ा, सराफा, मोबाइल आदि दुकानों को अलग-अलग दिन अलग-अलग क्षेत्र में खोलने की व्यवस्था की है। जिसका कुछ व्यापारी संगठनों ने विरोध किया है। व्यापारियों का कहना है कि जिला प्रशासन से समस्त व्यापारियों की 14 मई को नई कृषि उपज मंडी में बैठक लिया। जिसमें जनप्रतिनिधियों के अलावा चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी उपस्थित थे। व्यापारियों से सुझाव दिया गया था और व्यापारियों ने लॉकडाउन का पूर्णत: पालन करने का आश्वासन दिया था। लेकिन जिस तरह आदेश जारी हुआ उससे व्यापारी संतुष्ट नहीं हैं। धमतरी चेंबर ऑफ कामर्स, चिल्हर किराना व्यापारी संघ, धमतरी सराफा संघ, मोबाइल शॉप, फुट वियर संघ, इलेक्ट्रानिक फर्नीचर संघ, चिल्हर मनिहारी संघ, डिस्ट्रीब्यूटर संघ ने इस विरोध के चलते एक दिन व्यापार बंद करने का निर्णय लिया है।
 



Share

Leave a Reply