CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

शासकीय सेवकों को वेतन एरियर्स की तीसरी किश्त के भुगतान के लिए आदेश जारी

 शासकीय सेवकों को वेतन एरियर्स की तीसरी किश्त के भुगतान के लिए आदेश जारी
Share

रायपुर। राज्य शासन ने शासकीय सेवकों को छत्तीसगढ़ वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 के अंतर्गत बकाया वेतन भुगतान (वेतन एरियर्स) के तृतीय किश्त के रूप में माह जुलाई 2016 से माह सितम्बर 2016  तक बकाया वेतन का भुगतान का निर्णय लिया गया है। शेष किश्तों के भुगतान के संबंधों में यथासमय आदेश प्रसारित किया जाएगा।

वित्त विभाग ने 28 मार्च 2021 को मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन के कर्मचारियों और कार्यभारित तथा आकस्मिकता से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के लिए एक जनवरी 2016 से छत्तीसगढ़ वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 लागू किया गया है। एक जुलाई 2017 से नियमित भुगतान कर एक जनवरी 2016 से 30 जून 2017 तक 18 माह के बकाया वेतन के भुगतान के संबंध में पृथक निर्देश जारी करने का निर्णय लिया गया है। 

राज्य शासन द्वारा शासकीय सेवकों को एक जनवरी 2016 से 30 जून 2017 की अवधि के बकाया स्वत्वों (वेतन एरियर्स) का नगद भुगतान छह समान वार्षिक किश्तों में करने का निर्णय लिया गया है। वित्त विभाग द्वारा प्रथम और द्वितीय किश्त के भुगतान के लिए आदेश जारी करने के बाद तृतीय किश्त के रूप में माह जुलाई 2016 से सितम्बर 2016 के बकाया वेतन भुगतान के लिए आदेश जारी किया गया है। 
 
वित्त विभाग द्वारा बकाया वेतन भुगतान के संबंध में सभी विभागाध्यक्षों, अध्यक्ष राजस्व मण्डल बिलासपुर, संभागीय कमिश्नरों और जिला कलेक्टरों को परिपत्र जारी किया गया है। परिपत्र में कहा गया है कि माह जुलाई 2016 से सितम्बर 2016 के बकाया वेतन भुगतान का देयक तैयार कर कोषालय संहिता भाग-1 के सहायक नियम 268 के प्रावधानों का पालन करते हुए आहरण किया जाए।
 


Share

Leave a Reply